बिलासपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना; कई थाना प्रभारी के बदले...देखिए पूरी लिस्ट
बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने 23 अक्टूबर को आदेश जारी कर 10 निरीक्षकों और एक सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 11 अधिकारियों की नई पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक अजय साहू को जिला विशेष शाखा से थाना बिल्हा भेजा गया है। निरीक्षक विवेक पाण्डेय को कोतवाली कार्यालय से थाना तोरवा, जबकि निरीक्षक सनीप रात्रे को रक्षित केंद्र से थाना तारबाहर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निरीक्षक किशोर केंवट को थाना सिविल लाइन से थाना सिरगिट्टी, तोपसिंह नवरंग को थाना बिल्हा से सिटी कोतवाली और रविशंकर तिवारी को थाना तारबाहर से थाना सिविल लाइन भेजा गया है। इसी तरह निरीक्षक वाई.पी. सिंह को थाना सिरगिट्टी से जिला विशेष शाखा, जबकि निरीक्षक रजनीश सिंह को थाना तोरवा से रक्षित केंद्र बिलासपुर स्थानांतरित किया गया है। निरीक्षक अनिल अग्रवाल को समंस-वारंट शाखा और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स से थाना चकरभाठा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक भावेश शेण्डे को थाना चकरभाठा से समंस-वारंट शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की जिम्मेदारी दी गई है। सहायक उप निरीक्षक शोभनाथ यादव को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। आदेश में सभी अधिकारियों को तत्काल अपनी नवीन पदस्थापना के लिए रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं।गौरतलब है कि पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ ने वित्तीय कार्यों से संबंधित शाखाओं में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत वित्तीय शाखाओं में पदस्थ शाखा प्रभारियों का तीन वर्ष और शाखा सहायकों का दो वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर अनिवार्य स्थानांतरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। हालांकि, यह निर्देश वित्तीय कार्यों से संबंधित शाखाओं के लिए है और इसे जिले के सभी पुलिस तबादलों का कारण नहीं माना जा सकता।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


