बिलासपुर में गरजी शिक्षकों की आवाज: सेवा सुरक्षा और क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर 25 अगस्त को जिला स्तरीय प्रदर्शन

**टीईटी अनिवार्यता खत्म करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग: शिक्षकों ने खोला मोर्चा, सौंपा ज्ञापन** **बिलासपुर:** छत्तीसगढ़ में एलबी संवर्ग के शिक्षकों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन की शुरुआत कर दी है। ‘शिक्षक साझा मंच’ के बैनर तले शिक्षकों ने सेवा सुरक्षा, टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने और पूर्व सेवा गणना की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बिल्हा मुख्यालय) के माध्यम से मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक अध्यक्ष अजीत कुजूर के नेतृत्व में जुटे शिक्षकों ने कार्यालय पहुंचकर जोरदार नारेबाजी की और अपनी आवाज बुलंद की। **प्रमुख मांगें और मुद्दे:** * **टीईटी से राहत:** शिक्षकों ने मांग रखी कि लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को अन्य राज्यों की तर्ज पर सेवा सुरक्षा दी जाए और मध्य प्रदेश की तरह छत्तीसगढ़ में भी सेवारत शिक्षकों के लिए विभागीय टीईटी आयोजित करने की पहल हो। * **वेतन और पेंशन लाभ:** सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति को दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान दिया जाए तथा पूर्व सेवा अवधि की गणना कर पूर्ण पेंशन व अन्य हितलाभ सुनिश्चित किए जाएं। * **नियमों में संशोधन:** 13 फरवरी 2026 के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में आवश्यक संशोधन किए जाएं और सेवा सुरक्षा के तहत ब्रिज कोर्स के माध्यम से बीएड कराने की सुविधा मिले। **25 और 29 अगस्त को बड़े आंदोलन का ऐलान:** 'छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा' के प्रदेश संयोजकों (संजय शर्मा, वीरेंद्र दुबे और केदार जैन) के अनुसार, 25 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों में ‘टेट मुक्ति रैली’ निकाली जाएगी, जिसमें कलेक्टर के जरिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। वहीं, मंच के सहसंयोजक रंजीत बनर्जी, अश्वनी कुर्रे, वीरेंद्र यादव और जिला संयोजक सुनील पांडे ने आगामी 29 अगस्त को आयोजित होने वाली महारैली को भी सफल बनाने का आह्वान किया है। इस दौरान ढोलाराम पटेल, विकास कश्यप, रवींद्र खूंटे, अवधेश विमल, विवेक तिवारी, कृष्णा कौशिक, इंद्रमन मरावी, रितेश दीक्षित, आशुतोष सिंह राजपूत, मोतीलाल सेन, राजेश यादव, अर्चना मिश्रा, शालिनी प्रकाश, अमित महरा, शिवानी भट्ट, कामिनी गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

Aug 23, 2026 - 12:56
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में गरजी शिक्षकों की आवाज: सेवा सुरक्षा और क्रमोन्नत वेतनमान को लेकर 25 अगस्त को जिला स्तरीय प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0