मांदर की थाप पर थिरका आदिवासी समाज, गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा में दिखी संस्कृति की झलक
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं का खूबसूरत नजारा देखने को मिला। वार्ड क्रमांक 58 स्थित रानी दुर्गावती नगर, नया तालाबपार खमतराई में सर्व आदिवासी समाज द्वारा धूमधाम से गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में महिला, पुरुष और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मांदर की थाप और पारंपरिक लोकगीतों की धुन पर समाज के लोग नाचते-गाते नजर आए। पूरे क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। इस आयोजन के जरिए आदिवासी समाज ने अपनी धार्मिक आस्था के साथ वर्षों पुरानी सांस्कृतिक परंपराओं, सामाजिक एकता और लोक संस्कृति का संदेश दिया। मांदर की गूंज और पारंपरिक नृत्य ने गौरा-गौरी विसर्जन यात्रा को यादगार बना दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


