रतनपुर में अनियंत्रित कार बिजली खंभे से टकराई, चालक की मौके पर मौत

रतनपुर। रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेवसा के पास ऋषि पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार सुबह करीब 8 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अनियंत्रित कार सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में कार चला रहे शैलेश सिंह (61 वर्ष), निवासी मोपका, बिलासपुर की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक शैलेश सिंह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते थे। बताया जा रहा है कि वे रात से लगातार कार चलाते हुए बिलासपुर स्थित अपने घर मोपका जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम नेवसा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक कार के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद राहगीरों ने रतनपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और कार में फंसे चालक को बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर पहुंचाया। हालांकि, हादसे में उनकी जान नहीं बच सकी। हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार का पंजीयन क्रमांक CG 10 AN 3753 बताया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Oct 30, 2026 - 14:24
 0  11
💬 WhatsApp पर शेयर करें
रतनपुर में अनियंत्रित कार बिजली खंभे से टकराई, चालक की मौके पर मौत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0