सेवा निवृत्त अर्ध सैनिक कल्याण समिति बिलासपुर/मुंगेली संभाग की बैठक संपन्न
बिलासपुर - सेवानिवृति अर्थसैनिकों की समस्याओं निवारण हेतु गठित कल्याण समिति बिलासपुर एवं मुंगेली संभाग की बैठक एक्स पैरामिलिट्री CAPF वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के बिलासपुर एवं मुंगेली जिला के संवानिवृत सैनिकों की बैठक मुंगली के गुरु अमरदास मेमोरियल ट्रस्ट के प्रांगण, अमर टापू धाम में रविवार को रखा गया। बैठक में मुख्य रूप से पेंशन चिकित्सा एवं कल्याण समिति के लिए एक कार्यालय की आवश्यकता पर जोर दिया गया एवं CAPF के जवान की मृत्यु होने पर गार्ड का ओनर सलामी देकर सम्मान देने की विषय पर शासन से संवाद करने हेतु चर्चा की गई। बैठक सफल रहा सभी जवान एकजुट होकर कार्य करने की बात कही और अपने हक की लड़ाई के लिए हमेशा तत्पर खड़े रहने का शपथ लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से नारायण कौशिक अध्यक्ष-बिलासपुर अमित कुर्रे - कोषाध्यक्ष - बिलासपुर मिश्री लाल खांडे - मुंगेली- उपाध्यक्ष विष्णु प्रसाद बिलासपुर-सहसचिव राकेश रोशन साह बिलासपुर जगसिंह ध्रुव चन्द्रशेखर सिंह मोहन डहरिया संत कुमार खांडे मनमोहन लाल देव प्रसाद टंडन श्याम सुंदर बाल कृष्ण शिंह प्रधान अनिल कुमार खांडे राजेंद्र कुमार वर्मा लखन लाल टंडन आदि बड़ी संख्या में सेवानिवृत अर्ध सैनिक कल्याण समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


