स्वतंत्रता दिवस पर रविंद्र सिंह ने किया ध्वज वंदन, बच्चों को बांटी शैक्षणिक सामग्री
बिलासपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य, बिलासपुर नगर निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पार्षद तथा जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने ध्वज वंदन कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। उन्होंने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश की एकता और अखंडता का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम के दौरान रविंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों को मिठाई एवं फल वितरित किए। वहीं छोटे बच्चों को कॉपी, पेन और पेंसिल प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। अपने उद्बोधन में रविंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के मान-सम्मान को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हुए आतंकवाद, नक्सलवाद और भ्रष्टाचार जैसी चुनौतियों को मिलकर समाप्त करना होगा। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा युवाओं को सही दिशा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश को सुव्यवस्थित विकास की ओर आगे बढ़ाना सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में प्रशांत पांडेय, दिलीप साहू, अनिल पांडेय, राजू साहू, हेरि डेनियल, बब्लू केसरवानी, चंद्रहास शर्मा, उत्तम चटर्जी, संगीत मोईत्रा, संजय दवे, राहुल दुबे सहित वार्ड एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


