ईएसओ इंडिया ने की छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री की नियुक्ति, तिलक राम पटेल को मिली जिम्मेदारी
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन (ईएसओ इंडिया) द्वारा संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए तिलक राम पटेल को छत्तीसगढ़ प्रदेश का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीन सिंह के निर्देशानुसार,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री राजकुमार चक्रवर्ती की सहमति से की गई है।ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय से जारी नियुक्ति पत्र क्रमांक 14526/12/2025, दिनांक 30 दिसंबर 2025 के अनुसार, संगठन को विश्वास है कि तिलक राम पटेल प्रदेश स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक ईएसओ इंडिया का विस्तार करेंगे तथा संगठन को नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।नियुक्ति पर ईएसओ इंडिया परिवार की ओर से तिलक राम पटेल को ढेरों शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संगठन का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।इस नियुक्ति से प्रदेश में इंजीनियरिंग छात्रों एवं युवाओं के बीच संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद जताई जा रही
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


