शीर्षक (Title): धमतरी: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा,
धमतरी। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ खनिज विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज अधिकारी के नेतृत्व में अमले ने गुरुवार देर रात अछोटा रोड पर औचक दबिश दी। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन कर रहे 8 हाइवा वाहनों को मौके पर पकड़ा गया। रात 11 से 2 बजे तक चली सघन जांच अछोटा रोड से भारी संख्या में रेत लोड हाइवा गुजरने की गोपनीय सूचना पर खनिज विभाग की टीम रात करीब 11 बजे मैदान में उतरी। टीम ने मार्ग से गुजरने वाले रेत से लदे वाहनों को रोककर रॉयल्टी पर्ची और अन्य जरूरी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। करीब तीन घंटे यानी रात 2 बजे तक चली इस कार्रवाई में कुल 8 हाइवा वाहनों के पास रेत परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया। रेत माफियाओं में हड़कंप, आगे भी जारी रहेगी सख्ती दस्तावेजों में अनियमितता मिलने पर खनिज विभाग ने सभी जब्त वाहनों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन पर पेनाल्टी और आगामी कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। खनिज विभाग की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के अवैध रेत कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर यह निगरानी व धरपकड़ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


