लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर की सेवा गतिविधियां
विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने गनियारी स्थित चना डोंगरी हाई स्कूल के 9th और 10th के बच्चों के बीच में हिंदी दिवस के उपलक्ष पर भाषण प्रतियोगिता एवं "*हिंदी मातृभाषा क्यों है*" इस विषय के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता करवाई एवं डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत रोड सेफ्टी के अंतर्गत स्लोगन लिखो प्रतियोगिता कराई गई जिसमें कृतिका कौशिक, कृष्णा यादव, विक्की भोई, वर्षा शेष, वेदिका यादव ,संजना यादव, ने भाग लिया एवं प्रथम द्वितीय तृतीय विजेता घोषित किए जाने पर अध्यक्ष संजना मिश्रा जी के द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया गया निबंध प्रतियोगिता में कल्याणी सूर्यवंशी, रितिका खरे ,विक्की ,वर्षा, वेदिका और दिव्य श्री सक्सेना ने भाग लिया और विजेता होने पर इन्हें भी उपहार देकर सम्मानित किया गया बच्चों के बीच में इस तरह के प्रतियोगिता कराने का वसुंधरा क्लब का एकमात्र उद्देश्य की सभी बच्चे अपनी मातृभाषा को पहचाने एवं रोड सेफ्टी के नियमों का पालन करें इसके अलावा रोड सेफ्टी पर बच्चों के बीच में एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए बच्चों के बीच में ट्रैफिक के नियमों की शपथ दिलवाई गई अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी सलमा बेगम सावित्री जायसवाल रेणुका मसीह आदि ने अपनी उपस्थिति देकर बच्चों को रोड सेफ्टी नियमों की शपथ दिलवाई माइक्रो चेयरपर्सन वी श्रद्धा राव जिनका की सब्जेक्ट रोड सेफ्टी है उनके मार्गदर्शन में स्कूल की प्राचार्य डॉक्टर सुनीता बाजपेई, व्याख्याता डॉ आरती कश्यप, श्री कल्याण भोई श्रीमती रूही गांवलिब,श्रीमती शर्मिला तिग्गा, आदि स्कूल स्टाफ ने वसुंधरा क्लब का इस व्रहद कार्यक्रम के आयोजन में भरपूर सहयोग किया अंत में रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए स्कूल प्रबंधक एवं शिक्षकों और बच्चों का अनुशासन में रहते हुए पालन करने की प्रशंसा की एवं कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप के द्वारा स्कूल की 120 बच्चों को पारले-ग बिस्कुट के पैकेट का वितरण किया गया क्योंकि वसुंधरा क्लब कि यह सोच है कि जब हम बच्चों के बीच में किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो उन्हें उपहार स्वरूप कुछ ना कुछ देना आवश्यक है क्योंकि बच्चे देश का भविष्य है
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


