प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में छत्तीसगढ़ राज्य ने लहराया परचम 15 नेशनल सर्टिफिकेट व फ्लैग के साथ राष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठता साबित किया...रोवर्स रेंजर्स के अनुशासन, समर्पण और सांस्कृतिक कौशल ने दिलाई बड़ी सफलता

बालोद - भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ की मेजबानी में प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी का आयोजन 09 से 13 जनवरी तक बालोद जिले के ग्राम दुधली में किया गया। इस ऐतिहासिक आयोजन में देशभर से आए रोवर्स एवं रेंजर्स के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ राज्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हर गतिविधि में अनुशासित, संगठित और प्रभावी प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दुधली में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में छत्तीसगढ़ को 09 ए ग्रेड एवं 06 बी ग्रेड सहित कुल 15 नेशनल सर्टिफिकेट एवं फ्लैग प्राप्त हुए। कुल ग्रेडिंग के अनुसार रोवर्स को 5, रेंजर्स को 4 तथा संयुक्त वर्ग को 6 ग्रेडिंग प्राप्त हुई। ए ग्रेड में रोवर्स, रेंजर्स और संयुक्तकृतीनों वर्गों को 3-3 सफलताएं, जबकि बी ग्रेड में रोवर्स को 2, रेंजर्स को 1 और संयुक्त वर्ग को 3 सफलताएं मिलीं। यह उपलब्धि रोवर्स रेंजर्स के कठिन परिश्रम, निश्छल समर्पण, त्याग की भावना और उत्कृष्ट टीमवर्क का परिणाम है। जंबूरी के दौरान आयोजित स्टेट गेट, कैम्प क्राफ्ट एवं कैम्प फायर प्रतियोगिता में रोवर्स एवं रेंजर्स दोनों वर्गों ने ए ग्रेड अर्जित कर छत्तीसगढ़ राज्य का नाम रोशन किया। पायोनियरिंग एवं मार्च पास्ट में दोनों वर्गों को बी ग्रेड प्राप्त हुआ। संयुक्त वर्ग में बैंक वुडमेन एवं एक्जीबिशन एवं एथनिक फैशन शो में ए ग्रेड तथा फोक डांस एवं कलर पार्टी में बी ग्रेड मिला। इस राष्ट्रीय मंच पर रोवर्स, रेंजर्स एवं संयुक्त वर्ग में संतुलित सफलता के साथ छत्तीसगढ़ ने यह प्रमाणित किया कि राज्य स्काउटिंग गतिविधियों में नेतृत्व, कौशल और सांस्कृतिक चेतना का सशक्त केंद्र बनकर उभरा है।

Jan 15, 2026 - 19:29
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी में छत्तीसगढ़ राज्य ने लहराया परचम 15 नेशनल सर्टिफिकेट व फ्लैग के साथ राष्ट्रीय मंच पर श्रेष्ठता साबित किया...रोवर्स रेंजर्स के अनुशासन, समर्पण और सांस्कृतिक कौशल ने दिलाई बड़ी सफलता

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0