क्षत्रिय महासभा की समन्वय बैठक में शामिल होंगे चुलेश्वर राठौर, जयपुर में होगा राष्ट्रीय समन्वय

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का राष्ट्रीय प्रतिनिधि अधिवेशन आगामी 17 जनवरी को राजस्थान की राजधानी जयपुर (गुलाबी शहर) में आयोजित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में देशभर से क्षत्रिय समाज के प्रतिनिधि, पदाधिकारी और समाजसेवी शामिल होंगे।अधिवेशन दो सत्रों में आयोजित होगा। प्रथम सत्र में महासभा की समन्वय समिति की बैठक संपन्न होगी, जबकि द्वितीय सत्र में राष्ट्रीय प्रतिनिधि सभा का अधिवेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय मुद्दों, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी।छत्तीसगढ़ से इस राष्ट्रीय अधिवेशन में चुलेश्वर राठौर, समाज रत्न एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा (नई दिल्ली), कोरबा, तथा बालमुकुंद सिंह राठौड़, बस्तर, छत्तीसगढ़ क्षत्रिय राठौड़ समाज का प्रतिनिधित्व करेंगे। दोनों प्रतिनिधियों की सहभागिता को छत्तीसगढ़ के क्षत्रिय समाज के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।समाज के वरिष्ठजनों का मानना है कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन से संगठन को नई दिशा मिलेगी और क्षत्रिय समाज की एकजुटता को मजबूती प्राप्त ।

Jan 16, 2026 - 07:25
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
क्षत्रिय महासभा की समन्वय बैठक में शामिल होंगे चुलेश्वर राठौर, जयपुर में होगा राष्ट्रीय समन्वय

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0