*YPL सीजन-1 का समापन, अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा उतारी गई ‘महामाया 11’ रही चर्चा का केंद्र हार जीत से ऊपर उठकर समाज हित का दिया टीम ने सन्देश* 

बिलासपुर में कृष्ण सेना यादव समाज के तत्वावधान में आयोजित YPL सीजन 1 का जोरदार, उत्साहपूर्ण और ऐतिहासिक समापन हुआ। पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों, दर्शकों और आयोजकों में जबरदस्त जोश देखने को मिला। YPL सीजन 1 ने न केवल क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचित किया, बल्कि यादव समाज के युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा दिखाने का एक मजबूत मंच भी प्रदान किया। मैचों के दौरान मैदान पर खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धा का बेहतरीन संतुलन देखने को मिला। इस आयोजन में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष अखिलेश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रेवती यादव प्रदेश अध्यक्ष अठोरिया यादव समाज के साथ मिलकर महामाया 11 के नाम से टीम उतारकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और खेल को प्रोत्साहन दिया। महामाया 11 की टीम ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का दिल जीत लिया। YPL सीजन 1 का यह आयोजन साबित करता है कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और संगठन की ताकत दिखाने का सशक्त माध्यम भी है। प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल में यादव समाज के दो युवा टीम आमने सामने रहे टीम नरसिंह 11 और बोल बम 11 दोनो ने फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन किया काटे की टक्कर में सफलता नरसिंह 11 को प्राप्त हुई ypl सीजन -1 के विजेता नरसिंह 11 रही और उप विजेता बोल बम 11 रही खेल हार जीत का होता है एक हारता है एक जीतता है यहां दोनो ही यादव समाज के युवा थे इस शानदार खेल में जीत यदुवंश की हुई दोनो ही टीमों के ओनर और खिलाड़ीयो को अखिलेश यादव जी ने अच्छा खेल का प्रदर्शन करने और अनुशासन से खेलने के लिए बधाई शुभकामनाए दी इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला जी पूर्व महापौर श्री राम शरण यादव जी पूर्व बेलतरा विधानसभा प्रत्याशी श्री विजय केशरवानी जी पूर्व पार्षद श्री विष्णु यादव जी , श्री शैलेन्द्र यादव जी, शरद यादव जी,नंदू यादव जी,अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष महामाया 11 के टीम ओनर श्री अखिलेश यादव जी श्री मति रेवती यादव जी सुनील यादव जी राजीव यादव जी कांग्रेस नेता अमित यादव जी , अनिल यादव जी, धनंजय यादव जी, मंजीत यादव,गौरी शंकर यादव जी, शंकर यादव जी, टीकाराम यादव जी नंद कुमार यादव जी, विजय यादव, दर्शन यादव,शुभम यादव, अक्की यादव,राहुल यादव ,खगेश यादव , सोनू यादव, विकाश यादव, दीपक यादव,विक्की यादव, आकाश यादव, तरुण यादव, देवेंद्र यादव,आशीष यादव, राजा यादव, छोटू यादव, शुभ यादव आयूष यादव सन्नी यादव टिम के खिलाड़ी कप्तान अमित यादव ,उपकप्तान सूरज यादव, निलेश यादव, वीरेन्द्र यादव, रंजीत यादव,विशाल यादव,तेजपाल यादव, सुभाष यादव, स्नेह यादव, जुगनू यादव, उमेश यादव, अनिल यादव , अशोक यादव, तुषार यादव, प्रमोद यादव, मुख्य रूप से उपस्थित रहे टीम ओनर श्री अखिलेश यादव जी श्रीमति रेवती यादव जी द्वारा सभी महामाया 11 इलेवन के सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल का प्रदर्शन करने और समाज को अपना कीमती समय प्रदान करने पर स्मृति चिन्त भेट कर सम्मानित किया गया सफल आयोजन के लिए आयोजक मंडल, खिलाड़ियों और सहयोगियों की सराहना की और सभी समाज के पदाधिकारीयो को सफल आयोजन हेतु धन्यवाद ज्ञापित किए

Feb 15, 2026 - 09:49
Feb 15, 2026 - 13:56
 0  52
💬 WhatsApp पर शेयर करें
1 / 1

1.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0