अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूलों में बांटी मिठाई, बच्चों के बीच मनाया जन्मोत्सव
बिलासपुर। विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। 21 सितंबर की रात राजेंद्र नगर स्थित अमर अग्रवाल के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान मिष्ठान वितरण के साथ आतिशबाजी की गई और अमर अग्रवाल के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। 22 सितंबर को जन्मदिन के अवसर पर विद्या विनोबा नगर क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में भाजपा वार्ड क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं और नर्सरी के बच्चों के बीच केक, चॉकलेट एवं मिष्ठान का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करते हुए अमर अग्रवाल के लिए सफलता, खुशहाली और दीर्घायु की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि अमर अग्रवाल जनसेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं और उनके जन्मदिन पर बच्चों के बीच खुशियां बांटकर सेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश देने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में मनीष अग्रवाल, धीरेंद्र केसरवानी, गणेश रजक, जुगल अग्रवाल, मनजीत गोस्वामी, अभिजीत मित्रा, राम साहू, परेश श्रीवास्तव, निक्कू वर्मा, सचिन कायरवार, प्रहलाद गोस्वामी, रामनाथ कुशवाहा, मनोज अग्रवाल, अरविंद साहू सहित विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


