अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने देर रात पहुंचे प्रांजल आनंद, पुष्पगुच्छ भेंट कर लिया आशीर्वाद

बिलासपुर। बिलासपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर देर रात तक उन्हें शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा। इसी क्रम में अनुसूचित जनजाति मध्य मंडल अध्यक्ष प्रांजल आनंद ने देर रात अमर अग्रवाल के निवास कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं दीं। प्रांजल आनंद ने अमर अग्रवाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने अमर अग्रवाल से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रांजल आनंद ने कहा कि अमर अग्रवाल का सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक अनुभव क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कामना की कि अमर अग्रवाल आने वाले वर्षों में भी स्वस्थ एवं सक्रिय रहते हुए जनसेवा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहें। देर रात हुई इस मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हुई। जन्मदिवस के अवसर पर समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अमर अग्रवाल को लगातार शुभकामनाएं दी गईं।

Sep 22, 2026 - 07:33
 0  53
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अमर अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई देने देर रात पहुंचे प्रांजल आनंद, पुष्पगुच्छ भेंट कर लिया आशीर्वाद

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483