भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर की आईटी सेल में नरेंद्र सिंह छाबड़ा नियुक्त जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने सौंपी जिला आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला बिलासपुर ग्रामीण की आईटी सेल में संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने नरेंद्र सिंह छाबड़ा को जिला आईटी सेल प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति आदेश 18 नवंबर 2026 को जारी किया गया। यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मखमूर इकबाल खान के मार्गदर्शन तथा भाजपा जिला अध्यक्ष बिलासपुर ग्रामीण मोहित जायसवाल की अनुशंसा पर की गई है। नियुक्ति आदेश में नरेंद्र सिंह छाबड़ा, निवासी गीतांजलि सिटी फेस-1 को जिला आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने उम्मीद जताई है कि नवनियुक्त प्रभारी संगठन की विचारधारा, गतिविधियों एवं कार्यों को सोशल मीडिया और डिजिटल माध्यमों से जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस नियुक्ति के साथ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर की आईटी सेल को और मजबूत करने की दिशा में कदम उठाया गया है।

Nov 19, 2026 - 12:49
 0  59
💬 WhatsApp पर शेयर करें
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ग्रामीण बिलासपुर की आईटी सेल में नरेंद्र सिंह छाबड़ा नियुक्त जिलाध्यक्ष मुशर्रफ खान ने सौंपी जिला आईटी सेल प्रभारी की जिम्मेदारी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483