भंवारटक मंदिर-बेलगहना सड़क की मरम्मत की मांग, वन मंत्री को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर, भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच करीब 2 किलोमीटर सड़क की खराब स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों की समस्या वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के समक्ष रखी गई। बिलासपुर दौरे पर पहुंचे मंत्री से सौजन्य भेंट के दौरान उन्हें सड़क की स्थिति से अवगत कराते हुए मरम्मत एवं निर्माण कार्य के लिए ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बताया गया कि भंवारटक मंदिर से बेलगहना के बीच लगभग 2 किलोमीटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में है। यह सड़क वन विभाग के अंतर्गत आती है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों के साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों की ओर से सड़क की शीघ्र मरम्मत एवं आवश्यक निर्माण कार्य कराने की मांग की गई। इस पर मंत्री केदार कश्यप ने समस्या को गंभीरता से सुनते हुए वन विभाग से संबंधित इस मार्ग के कार्य को जल्द स्वीकृत कर पूर्ण कराने का आश्वासन दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद क्षेत्रवासियों ने सड़क समस्या के निराकरण की उम्मीद जताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


