जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही पर रविंद्र सिंह ने उठाए सवाल...बोले धूल, कीचड़ और गड्ढों से जनता परेशान

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के पूर्व सदस्य एवं जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने बिलासपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क और प्रकाश व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। रविंद्र सिंह ने कहा कि सड़कों की मरम्मत और नव निर्माण नहीं होने के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं, जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होने की स्थिति बनी रहती है। वहीं खराब सड़कों से उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों के साथ-साथ दुकानदार और व्यापारी भी परेशान हैं। उन्होंने कहा कि शहर एवं उससे लगे ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे समय में जब लगातार त्योहारों का दौर शुरू हो चुका है और गणेश उत्सव के बाद नवरात्रि, पितृ पक्ष, दशहरा एवं दीपावली जैसे प्रमुख पर्व आने वाले हैं, सड़क और प्रकाश व्यवस्था की बदहाली लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। रविंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से जनहित में सड़कों की तत्काल मरम्मत एवं निर्माण कार्य कराने तथा खराब प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो जनता की समस्याओं को लेकर जनहित में सड़क पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

Sep 27, 2026 - 19:36
 0  13
💬 WhatsApp पर शेयर करें
जिला प्रशासन और नगर निगम की लापरवाही पर रविंद्र सिंह ने उठाए सवाल...बोले धूल, कीचड़ और गड्ढों से जनता परेशान

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483