लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों को दिया अक्षर ज्ञान का संदेश

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा द्वारा ग्राम भिलोनी की शासकीय माध्यमिक शाला में सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा और साक्षरता के महत्व से अवगत कराना तथा विद्यालय में शैक्षणिक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय में पदस्थ शिक्षकों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। वहीं बच्चों को अक्षर ज्ञान और साक्षरता के महत्व की जानकारी देते हुए शिक्षा को जीवन की प्रगति का आधार बताया गया। क्लब की ओर से विद्यालय प्रबंधन को हिंदी एवं अंग्रेजी वर्णमाला, गिनती और पहाड़े के पोस्टर उपलब्ध कराए गए, जिन्हें विद्यालय में लगाया जाएगा। इसके साथ ही फलों, जानवरों और शरीर के विभिन्न अंगों से संबंधित चित्रात्मक पोस्टर भी प्रदान किए गए, ताकि बच्चों को दृश्य माध्यम से आसानी से सीखने में मदद मिल सके। वसुंधरा क्लब के क्लब प्रोजेक्ट ‘बालिका सम्मान’ के तहत विद्यालय की 12 मेधावी छात्राओं को स्टील की प्लेट, चम्मच, बिस्किट, केले एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। स्टील के बर्तन देने का उद्देश्य बच्चों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना तथा खाने-पीने की वस्तुओं के लिए प्लास्टिक के बजाय सुरक्षित विकल्प अपनाने का संदेश देना रहा। कार्यक्रम का आयोजन क्लब सचिव मंजू मिश्रा द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष संजना मिश्रा, कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप, रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी, जोन चेयरपर्सन डॉ. रश्मि लता मिश्रा, सावित्री जायसवाल, विनीता मिश्रा, उषा मुदलियार, उपाध्यक्ष मंगला कदम एवं रेणुका मसीह उपस्थित रहीं। विद्यालय की ओर से प्राध्यापक संजय राजपूत, सहायक शिक्षक उपेंद्र खंडे एवं सेविया ध्रुव ने लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा परिवार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी क्लब द्वारा विद्यालय में इसी प्रकार की सेवा गतिविधियां जारी रखी जाएं, जिससे दूरस्थ क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा के बेहतर अवसर मिल सकें।

Sep 9, 2026 - 22:22
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने साक्षरता दिवस पर स्कूली बच्चों को दिया अक्षर ज्ञान का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483