नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का त्रिलोक श्रीवास ने समर्थकों सहित किया आत्मीय स्वागत

रतनपुर। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं वरिष्ठ नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने अपने दर्जनों समर्थकों और सहयोगियों के साथ उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। मां महामाया की नगरी रतनपुर में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है। इसी बीच डॉ. चरणदास महंत के मंदिर दर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। स्वागत कार्यक्रम में त्रिलोक चंद्र श्रीवास के साथ मनोज श्रीवास, आयुष सिंह राज, कृष्णा श्रीवास, चरण सिंह राज, शुभम श्रीवास, महेश मिश्रा, मोहन जायसवाल, मुकेश अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, रमेश शिकारी, राधेश्याम, विनोद यादव सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे। वहीं, रतनपुर से आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, राजा रावत और रवि रावत सहित स्थानीय लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे वरिष्ठ कांग्रेस नेता का स्वागत कार्यक्रम क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक चर्चाओं का हिस्सा रहा।

Oct 18, 2026 - 10:56
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का त्रिलोक श्रीवास ने समर्थकों सहित किया आत्मीय स्वागत

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Rakesh Mishra कांटेक्ट नंबर - 9827171483