प्रेस क्लब राघवेंद्र राव सभा भवन में लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की महिलाओं ने की गणपति आरती
बिलासपुर राघवेंद्र राव सभा भवन परिसर स्थित बिलासपुर प्रेस क्लब में विराजित भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा की पूजा अर्चना में बिलासपुर वसुंधरा के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए जिसमें अपने डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट हंगर के अंतर्गत सुधा परिहार के द्वारा भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई क्लब की महिलाओं ने पूरे विधि विधान से भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना कर सामूहिक आरती की और सुख समृद्धि की कामना की लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी के नेतृत्व में क्लब के सभी महिलाओं ने गणेश जी की आरती मेंभाग लिया इस अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा की ओर से सुधापरिहार के द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए भोग प्रसाद की व्यवस्था की गई आरती के दौरान प्रेस क्लब परिसर गणपति बप्पा की जय कारों से गूंज उठा कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा ने भी अगले दिन की भोग प्रसाद के लिए अपनी सहभागिता दिखाएं इसके अलावा कोषाध्यक्ष गायत्री कश्यप सदस्यों में एनिमा मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे इस अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय कात्रे तिवारी पूर्व अध्यक्ष तिलक राज सलूजा एवं वीरेंद्र वरिष्ठ पत्रकार गणेश विश्वकर्मा शिवकुमार तिवारी अनिरुद्ध सिंग आदि पत्रकार एवं बड़ी संख्या में गणमान्य जन्म उपस्थित रहे
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


