अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, लूट के लिए युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव

बिलासपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने अरपा नदी क्षेत्र में मिले युवक के अंधे कत्ल का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि लूट के उद्देश्य से युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसे पुल से नीचे नदी में फेंक दिया गया था। पुलिस के अनुसार थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 103(1), 309(6) और 3(5) में मामला दर्ज किया गया था। मृतक की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी (25 वर्ष), निवासी ग्राम नरगोड़ा के रूप में हुई। चेक डैम के नीचे मिला था शव 15 जुलाई 2025 को अरपा नदी के चेक डैम के नीचे एक अज्ञात शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। बाद में शव की पहचान राजेंद्र सूर्यवंशी के रूप में हुई। पोस्टमार्टम, डायटम टेस्ट, विसरा रिपोर्ट और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर हत्या की पुष्टि होने पर अपराध दर्ज कर विवेचना आगे बढ़ाई गई। तकनीकी व मानव सूचना से आरोपियों तक पहुंची पुलिस जांच के दौरान तकनीकी इनपुट और मानव सूचना (ह्यूमन इंटेल) के आधार पर पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया— विकास उर्फ भोले केवट (20 वर्ष) शनि उर्फ छोटू गंधर्व (20 वर्ष) सीएसपी सिटी कोतवाली गगन कुमार और थाना प्रभारी देवेश सिंह राठौर द्वारा मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। शराब के बाद बनाई लूट की योजना आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन वे पचड़ी घाट डैम के दूसरे छोर पर नदी किनारे शराब पी रहे थे। वापस लौटते समय उन्होंने मृतक को अकेले बैठे देखा और उसके पास मोबाइल व नगदी होने की आशंका पर लूट की योजना बना ली। दोनों ने युवक से मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसे गंभीर चोटें आईं और वह अचेत हो गया। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने उसे पुल की रेलिंग से नीचे नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मोबाइल और नगदी लेकर फरार घटना के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Feb 19, 2026 - 21:29
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, लूट के लिए युवक की हत्या कर नदी में फेंका शव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0