आदिवासी आस्था का सतरंगी संदेश: कछारगढ़ मेला धाम के लिए 500 श्रद्धालु सतरंगी ध्वज के साथ रवाना

बिलासपुर - आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा, आस्था और श्रद्धा के महान केन्द्र बुढ़ा देवस्थान कछारगढ़ मेला धाम (महाराष्ट्र) के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का विशाल जत्था रवाना हुआ। छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष लव सिदार के नेतृत्व में लगभग 500 श्रद्धालु बिल्हा रेलवे स्टेशन से सतरंगी ध्वज लेकर कछारगढ़ मेला धाम के लिए प्रस्थान किए। इस धार्मिक यात्रा में प्रमुख रूप से दिलीप ध्रुव (जनपद सदस्य), अशोक मरकाम, प्रहलाद नेताम, मनु अरमो, पवन ध्रुव, राकेश राज, गीता राम, गौरी शंकर जगत, राधे जगत, विजय सिदार, दीपक मरकाम, मुकेश मरावी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने सतरंगी ध्वज के साथ जयघोष करते हुए बुढ़ा देव के प्रति अपनी अटूट आस्था और श्रद्धा प्रकट की। यह यात्रा आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं के संरक्षण का प्रतीक मानी जा रही है।कछारगढ़ मेला धाम में प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर बुढ़ा देव के दर्शन कर समाज की खुशहाली और समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला

Feb 2, 2026 - 05:53
 0  84
💬 WhatsApp पर शेयर करें
आदिवासी आस्था का सतरंगी संदेश: कछारगढ़ मेला धाम के लिए 500 श्रद्धालु सतरंगी ध्वज के साथ रवाना

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0