कला साधना डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

बिलासपुर/यु मुरली राव -‘नटरंग’ राष्ट्रीय स्तर की नृत्य एवं संगीत प्रतियोगिता में कला साधना डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई पुरस्कार अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता 3 अप्रैल को रायपुर के रंग मंदिर में आयोजित की गई, जिसमें पूरे भारत से 300 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया। कला साधना डांस अकादमी, जिसके संस्थापक एवं निर्देशक आसिफ हुसैन एवं शिक्षिका श्रीति बरुआ की विद्यार्थियों ने भरतनाट्यम एवं सेमी-क्लासिकल नृत्य शैलियों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। भरतनाट्यम (माइनर कैटेगरी) में हिमांशी कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर कैटेगरी में एला दुर्गा धनवी ने भी प्रथम स्थान हासिल कर अकादमी का नाम रोशन किया। जूनियर कैटेगरी में पायल निराला, पी. लविशा एवं संपत कृतिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सेमी-क्लासिकल नृत्य में माइनर कैटेगरी से तनिषा गटैत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर कैटेगरी में आद्रिका राय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सीनियर कैटेगरी में नित्याश्री केशरवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कला साधना के सभी विद्यार्थियों ने रायपुर के मंच पर आत्मविश्वास और उत्कृष्टता के साथ प्रस्तुति दी, जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा इस उपलब्धि पर आसिफ हुसैन एवं श्रीति बरुआ ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Apr 17, 2026 - 12:43
 0  2
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कला साधना डांस अकादमी के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0