इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांच जारी, एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी में युवाओं का जोश चरम पर
बिलासपुर। Bilaspur Youth and Welfare Association के तत्वावधान में आयोजित इंडियन मुस्लिम प्रीमियर लीग सीजन-2 – एपीजे अब्दुल कलाम ट्रॉफी का भव्य आयोजन Gandhi Chowk Mini Stadium में उत्साह और खेल भावना के साथ जारी है। दयालबंद स्थित मिनी स्टेडियम में हो रही इस प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें समाज के ढाई सौ से अधिक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल रहा है। 9 फरवरी से शुरू हुई यह प्रतियोगिता क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाने के साथ-साथ समाज में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान कर रही है। प्रतियोगिता के प्रारूप के अनुसार प्रत्येक टीम तीन-तीन लीग मैच खेलेगी, जिसके बाद अंक तालिका के आधार पर शीर्ष टीमें सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचेंगी। राष्ट्रगान के साथ हुआ मुकाबलों का शुभारंभ आज के मैचों का शुभारंभ एसपी इरफान खान, एमआईसी सदस्य डॉ. तिलकराम साहू, शिक्षा विभाग की सहायक संचालक वर्षा शर्मा और अखिलेश मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रगान के साथ हुआ। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। पहला मुकाबला रज़ा रॉयल्स vs इर्जा सुपर किंग रज़ा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 62 रन बनाए, जिसमें हैदर ने 23 रन का योगदान दिया। जवाब में इर्जा सुपर किंग 57 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच: सैफ कुरैशी (4 विकेट) मैच के दौरान Zakat Foundation Bilaspur के अध्यक्ष पाशा भाई, रफीक भाई एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। दूसरा मुकाबला अमरकंटक सुल्तानस vs ग़दीर स्पार्टन्स अमरकंटक सुल्तानस ने 8 ओवर में 6 विकेट पर 58 रन बनाए। ग़दीर स्पार्टन्स ने 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच: कैफ इस अवसर पर शहर अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ, हाजी जुबैर, साजिद एबानी और जाहिद खान राजू की उपस्थिति रही। तीसरा मुकाबला ईएसडब्ल्यू चैंपियंस vs वायएससी यूनाइटेड ईएसडब्ल्यू चैंपियंस ने 5 विकेट पर 75 रन बनाए। वायएससी यूनाइटेड 71 रन पर सिमट गई। मैन ऑफ द मैच: जानी आयोजन समिति के अध्यक्ष तौसीफ ने बताया कि प्रतियोगिता में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में समीर अहमद, बबला, दुलारे भाई, अजहर अख्तर खान, सलमान कुरेशी, नवेद आलम, अलीम खान, सोहेल खालिक, फैज कुरैशी, टीपू शाहबाज और तौफीक मेमन सहित समिति के सभी सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में एकता, अनुशासन और खेल संस्कृति को मजबूत करने का कार्य करते हैं। प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही है, बल्कि उन्हें प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान कर रही है। शहर में खेल का जज़्बा चरम पर है और दर्शकों में भी भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


