द चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल बोईदा का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न...मुख्य अतिथि रहे विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा

कोरबा। द चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल बोईदा में वार्षिक उत्सव का आयोजन उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य आशीष यादव ने की, जबकि विद्यालय के निदेशक मणिशंकर साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और अनुशासन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर देते हैं।वार्षिक उत्सव में नन्हे-नन्हे बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुति शामिल रही। बच्चों की मासूम अदाओं, अनुशासन और शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर श्रवण कुमार पटेल, संतोष पटेल, कलिराम मरावी, विनोद राठौर, मनोज कैवर्त, ज्योतिष तिवारी, सत्यप्रकाश खांडेकर, गिरधारी नेताम, राजेश्वर मरावी एवं चंद्रभान सिंह पोर्ते उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं कलेश्वरी साहू, शालिनी साहू, नंदिनी जगत, दिव्यानी जगत, मीनाक्षी पांडेय, शीतल मरकाम, सोनल पटेल, मनिषा पटेल, दामिनी पटेल एवं सुप्रिया पटेल सहित समस्त स्टाफ का योगदान सराहनीय रहा।अंत में अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और विद्यालय प्रबंधन के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

Jan 17, 2026 - 17:41
 0  125
💬 WhatsApp पर शेयर करें
द चिल्ड्रन्स पब्लिक स्कूल बोईदा का वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न...मुख्य अतिथि रहे विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 0