टी-20 वर्ल्डकप, कुसल मेंडिस का अर्धशतक:पवन रत्नायके 60 रन बनाकर आउट, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे; ओमान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

श्रीलंका और ओमान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप का 16वां मैच कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। ओमान ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया है। दोनों टीमें ग्रुप-बी में हैं। श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद 3 विकेट के नुकसान पर 160 रन बना लिए हैं। कुसल मेंडिस और दासुन शनाका क्रीज पर हैं। पवन रत्नायके (60), पथुम निसांका (13) और कामिल मिशारा (8) आउट हो चुके हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग-11 श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कमिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रत्नायके, कामिंडु मेंडिस, दुनिथ वेल्लालागे, दुशन हेमंथा, दुष्मंथा चमीरा, महीश तीक्षणा और मथीश पथिराना। ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, मोहम्मद नदीम, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेटकीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैजल, जय ओडेदरा।

Feb 12, 2026 - 12:28
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
टी-20 वर्ल्डकप, कुसल मेंडिस का अर्धशतक:पवन रत्नायके 60 रन बनाकर आउट, श्रीलंका के 3 विकेट गिरे; ओमान ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0