बिलासपुर की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा...जूनियर मिस इंडिया में गार्गी ओन्टेन बनीं फर्स्ट रनरअप

बिलासपुर - दुनिया के सबसे बड़े जूनियर गर्ल्स फैशन और टैलेंट प्लेटफॉर्म “जूनियर मिस इंडिया सीजन-4” के ग्रैंड फिनाले में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की बेटी ने पूरे देश में अपने हुनर का परचम लहरा दिया है। पिंक सिटी जयपुर में आयोजित इस भव्य आयोजन में बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम रनरअप का खिताब अपने नाम किया और प्रदेश का मान बढ़ाया।इस भव्य ग्रैंड फिनाले में भारत के 25 राज्यों से 175 प्रतिभाशाली बालिकाओं ने हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने हुनर, आत्मविश्वास और फैशन सेंस से मंच पर जलवा बिखेरा। इसी कड़ी में 13 से 14 वर्ष आयु वर्ग में शामिल बिलासपुर की गार्गी ओन्टेन ने अपनी अलग पहचान बनाई।क्लचरल राउंड में गार्गी ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक गोंड संस्कृति और छत्तीसगढ़िया वेशभूषा को मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया। उनकी प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों बल्कि जजों का भी दिल जीत लिया। नतीजतन, गार्गी को फर्स्ट रनरअप के साथ-साथ बेस्ट रैंप वॉक के खिताब से भी नवाज़ा गया।13 वर्षीय गार्गी ओन्टेन, बिलासपुर के सकरी क्षेत्र की निवासी हैं। वे निधि ओन्टेन और डॉ. सी.एस. ओन्टेन की पुत्री हैं। अपनी सफलता पर गार्गी ने कहा कि इस मुकाम तक पहुंचने में उनके माता-पिता का सबसे बड़ा योगदान है, जिन्होंने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया और सपोर्ट किया।गार्गी ने युवाओं और बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि अगर दिल में कोई सपना है तो बिना डर के मेहनत करनी चाहिए, सफलता जरूर मिलती है। आज वह पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर पहला स्थान हासिल करके लौटी हैं।गार्गी ओन्टेन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे बिलासपुर जिले और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। हर कोई इस होनहार बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहा है। गार्गी ने यह साबित कर दिया कि छोटे शहरों की बेटियां भी बड़े मंच पर देशभर में अपनी पहचान बना सकती हैं।

Jan 13, 2026 - 05:06
 0  14
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर की बेटी का राष्ट्रीय मंच पर जलवा...जूनियर मिस इंडिया में गार्गी ओन्टेन बनीं फर्स्ट रनरअप

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0