छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट संघ की वार्षिक आमसभा संपन्न
दिनांक 18 जनवरी 2026 को बिलासपुर स्थित होटेल बंसीवाला में छत्तीसगढ़ पेंचाक सिलाट मार्शल आर्ट संघ की वार्षिक आमसभा सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक में महासचिव शेख समीर द्वारा गत वर्ष की गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई तथा आगामी वर्ष का खेल कैलेंडर जारी किया गया। आमसभा में प्रदेश की मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं राज्य के 14 जिलों के अध्यक्ष व सचिवों ने सहभागिता की। बैठक में उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी के प्रमुख सदस्य इस प्रकार रहे— चेयरमेन रविन्द्र सिंह ठाकुर, अध्यक्ष मनीष बाग, उपाध्यक्ष ममता पांडे, महासचिव शेख समीर, संयुक्त सचिव एम रत्नाकर, कोषाध्यक्ष मनीष निषाद, कार्यकारिणी सदस्य सबीहा शेख, खुशबू पांडे एवं कुंवर सिंह। तकनीकी प्रकोष्ठ से टेक्निकल डायरेक्टर शेख अरबाज अली, असिस्टेंट टेक्निकल डायरेक्टर बरुण बाग उपस्थित रहे। रेफरी बोर्ड से चेयरमैन अभिषेक देवांगन एवं सचिव सूर्यकांत वर्मा ने भी सहभागिता की। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यालय सचिव बी. बल्बिनी राव भी बैठक में मौजूद रहे। यह आमसभा छत्तीसगढ़ पैरा स्विमिंग संघ के महासचिव सूरज यादव के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, खेल विकास एवं आगामी प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर सकारात्मक चर्चा की
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


