कलेक्टर साहब दया करे ...ठेकेदार ने मजदूरी करा कर भगा दिया है मजदूरी नही मिलने पर परिवार का भूखों मरने की स्थिति में है..परदेस में है कहाँ जाये...

बिलासपुर /-उमरिया मध्यप्रदेश के रहने वाले मजदूरों ने जिसमें लगभग 40 महिला एवं पुरुषों समेत बच्चे आज गुरुवार को अपने बोरिया बिस्तर और बर्तन भाड़ा लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय पहुँचे रहे ,इन्होंने कलेक्टर से मिलने के नाम से अपनी फरियाद आवेदन के माध्यम निवेदन करते हुए बताये है कि हम लोग उमरिया मध्यप्रदेश के लगभग 40 व्यक्ति है जो कि हम इदू इंटरप्राईजेस कंपनी के अंतर्गत रेल्वे का कार्य कर रहे थे। उक्त कंपनी के द्वारा हमारे 40 लोगों ने कुल 45 दिन में कुल कितना हाजिरी 740 बेलदार, रेजा 565, कुल 1306 हाजिरी का (बेलदार की मजदूरी 600/- एवं रेजा का 650/- रूपया तय किया गया था) कुल रकम 7,54,550 /- रूपया होता है। जिसमें से 2,00,000/- दो लाख रूपये का भुगतान कंपनी के ठेकेदार हरीश खन्ना पिता प्यारेलाल खन्ना जिनका मोबाइल नंबर 9368860224 एवं 8005981119 के द्वारा किया जा चुका है बचत रकम 5,54,550./- रूपये का भुगतान ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है। रकम मांगने पर नहीं दे रहा है एवं जहां जाना है जहां शिकायत करना है कर दो इस तरह की बाते ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है वह बोलता है कि मैं उत्तरप्रदेश का हूं. मुझे तुम लोग अच्छे से नहीं जानते हो मेरे से उलझने का प्रयास न करें। महोदय मजदूरी भुगतान नहीं होने की वजह से हमारे समक्ष बाल बच्चे सहित लगभग 40-45 लोगों को भूखों मरने की समस्या उत्पन्न हो गई है जिससे हम काफी परेशान है चूंकि हम मध्यप्रदेश के निवासी हैं हमारा छत्तीसगढ़ में कोई भी रिश्तेदारी नहीं है। इन्होंने जिला कलेक्टर से निवेदन किया है कि उक्त ठेकेदार हरीश खन्ना पिता प्यारेलाल खन्ना से हमारा बकाया मजदूरी दिलाने जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें अतः महोदय जी निवेदन है कि उक्त ठेकेदार हरीश खन्ना पिता प्यारेलाल खन्ना से हमारा बकाया मजदूरी दिलाने जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें जिसके लिए हम सदैव आपका आभारी रहेगें । देखा जाता हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों से भोले भाले गरीबों को रोजगार दिलाने के नाम पर लेबर ठेकेदार काम तो करा लेते है लेकिन मजदूरी नही देते और अन्य शहरों में बंधक तक बना लेते है ऐसे में ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही प्रशासन को करना चाहिए ।

Feb 13, 2026 - 15:39
Feb 13, 2026 - 15:52
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0