डायवर्सन विभाग में आर आई कैलाश मिश्रा के गैरमौजूदगी में 2बजे से चार बजे तक आलमारी के दस्तावेजों को ये कौन खँगाल रहा ?

बिलासपुर/ हाईकोर्ट समेत कलेक्टर के निर्देश के बाद भी तहसील कार्यालय का भ्रष्टाचार कम होने का नाम नही ले रहा ,अभी हाल ही में EWS से फर्जी सर्टिफिकेट से MBBS में दाखिला मामला पूरे प्रदेश में छाया रहा ,पूरा मामला तहसीलदार के बैगर जानकारी के इनके आई डी से बनना सामने आया था इतना सब होने के बावजूद यहाँ स्थिति सुधरने का नाम नही ले रहा है । यहां डायवर्सन विभाग में दोपहर एक डेढ़ बजे से लगभग दो से ढाई घण्टे आर आई कैलाश नाथ मिश्रा के गैरमौजूदगी में रोजाना एक बाहरी शख्श बड़े आराम से लोगों के जरूरी दस्तावेजों को छेड़छाड़ करता नजर आता है इतना ही नहीं यह शख्स आरआई के निजी आलमारी में से भी आम जनता के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को भी निकाल कर कुछ भी कर सकता है क्या इस शख्स को एसडीएम के आदेश से रखा गया है या स्वयं आरआई मिश्रा ने रखा है आखिर इसकी सैलरी का भुगतान कौन और कैसे किया जाता हैं खैर जो भी हो आरआई की गैरमौजूदगी में क्या इस तरह से किसी गैरजिम्मेदार बाहरी शक्स के सहारे आमजनता के महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कैसे छोड़ दिया गया है सैकड़ो बड़े बड़े मामलों होने के के बावजूद आखिर क्या वजह है बाहरी तत्वों को आमजनता की गोपनीय दस्तावेजों को सौंप दिया जाता है और यही वजह बाद में बड़े भ्रष्टाचार के रूप में सामने आता है । के बावजूद आखिर क्या वजह है बाहरी तत्वों को आमजनता की गोपनीय दस्तावेजों को सौंप दिया जाता है और यही वजह बाद में बड़े भ्रष्टाचार के रूप में सामने आता है । देखा जा रहा है एस डी एम कार्यालय में दर्जनों बाहरी तत्व आफिसों में कार्य करते नजर आते है इन्हें रखने या इनकी भुगतान एसडीएम के जानकारी में होता हैं और नही तो मुफ्त में महीने भर इनकी सेवा देना किस लाभ के लिये किया जा रहा है या जहाँ जहाँ ये लोग सेवा दे रहे हैं वहाँ कौन सा मधुरस मिलता है जिससे ये महीने भर अपनी पसीना बहाते है ...क्या वास्तव मे इसकी जानकारी एसडीएम को नही है क्या इस पर हमारे जिले के मुखिया को संज्ञान नही लेना चाहिए वही अब देखना है कि इस जानकारी के बाद क्या होता हैं।

Feb 13, 2026 - 16:35
 0  91
💬 WhatsApp पर शेयर करें
डायवर्सन विभाग में आर आई कैलाश मिश्रा के गैरमौजूदगी में 2बजे से चार बजे तक आलमारी के दस्तावेजों को ये कौन खँगाल रहा ?

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0