सिरगिट्टी बन्नाथ चौक में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी का जबर सदस्या अभियान,एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
बिलासपुर। जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के द्वारा सिरगिट्टी स्थित बन्नाथ चौक में एक भव्य और जबर सदस्या अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान पार्टी की नीतियों, छत्तीसगढ़ियावाद की विचारधारा और स्थानीय मुद्दों को लेकर किए जा रहे संघर्ष से प्रभावित होकर एक ही दिन में 200 से अधिक लोगों ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्या अभियान में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, मजदूर और महिलाएं शामिल हुए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने लोगों को छत्तीसगढ़िया हक, अधिकार, जल-जंगल-जमीन, स्थानीय रोजगार और सांस्कृतिक पहचान के मुद्दों से अवगत कराया। इस मौके पर जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के पदाधिकारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा— “छत्तीसगढ़ की जनता अब जाग चुकी है। छत्तीसगढ़िया अपने हक और अधिकार के लिए एकजुट हो रहा है। सिरगिट्टी बन्नाथ चौक में मिला यह जनसमर्थन बताता है कि आने वाले समय में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी।” वहीं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रतिनिधियों ने कहा— “छत्तीसगढ़ियावाद कोई नारा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों की अस्मिता और भविष्य की लड़ाई है। आज 200 लोगों का एक साथ सदस्य बनना इस आंदोलन की ताकत को दर्शाता है।” जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा कार्यक्रम के दौरान यह भी कहा गया कि जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी आने वाले दिनों में जिलेभर में सदस्या अभियान को और तेज करेगी, ताकि छत्तीसगढ़िया समाज को संगठित कर एक सशक्त राजनीतिक विकल्प तैयार किया जा सके। सदस्या अभियान में जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी एवं छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


