हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धर्म जागृति मंच की तैयारी तेज, शहर में बढ़ा उत्साह
बिलासपुर। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर धर्म जागृति मंच द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में तोरवा स्थित सिंधु भवन में प्रथम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में इस वर्ष आयोजन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि 2 अप्रैल 2026 को मनाए जाने वाले हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे शहर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। आयोजन को लेकर शहर में अभी से उत्साह का माहौल है। विभिन्न सामाजिक संगठनों की सक्रियता से न केवल धार्मिक वातावरण बना हुआ है, बल्कि सियासी और सामाजिक हलचल भी तेज हो गई है। तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 29 मार्च 2026 को हरदेवलाल मंदिर में द्वितीय महापैठक आयोजित की जाएगी। धर्म जागृति मंच ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल और ऐतिहासिक बनाएं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


