रतनपुर महामाया मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पदयात्रियों की सेवा में जुटे समाजसेवी
बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के सप्तमी पर्व पर नवरात्रि की धूम के बीच मां कालरात्रि की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। मां महामाया मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां सैकड़ों भक्तों ने पदयात्रा कर दर्शन किए। बिलासपुर से रतनपुर तक पूरे मार्ग में समाजसेवी संगठनों ने पदयात्रियों के लिए फल, पानी और खिचड़ी का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर पूरी रात खुला रहा, जिससे देर रात पहुंचे श्रद्धालु भी दर्शन कर सके। मंदिर परिसर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता रहा और ज्योति कलशों के दर्शन ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। महामाया चौक से रतनपुर तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, वहीं पुलिस बल व्यवस्था संभालते नजर आया। शिव घाट के पास पार्षद श्याम साहू द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी, फल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में पूजा विधानी भी शामिल हुईं। महापौर ने बताया कि यह सेवा परंपरा 35-40 वर्षों से जारी है और आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से स्वच्छता बनाए रखने और कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालने की अपील की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


