*बोईदा आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार का हुआ शुभारंभ, सरपंच संजय राज रहे मौजूद*

कोरबा - ग्राम बोईदा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 01 में वजन त्यौहार का शुभारंभ ग्राम सरपंच संजय राज के मुख्य आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केंद्र में उपस्थित नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के अभिवादन एवं स्वागत से हुई, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।इस अवसर पर सरपंच संजय राज ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से केंद्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती माताओं, कुपोषण की वर्तमान स्थिति एवं बच्चों के टीकाकरण से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने बच्चों के नियमित वजन मापन और पोषण स्तर पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा शासन की योजनाओं का लाभ सही पात्रों तक पहुँचाने की बात कही।वजन त्यौहार के दौरान बच्चों का वजन मापा गया और पोषण संबंधी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती श्रीवास, सविता पंथ, नंद पटेल सहित मितानिन, सहायिका एवं ग्राम के नागरिकों की सक्रिय उपस्थिति रही। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों एवं माताओं के स्वास्थ्य और पोषण की स्थिति की निगरानी कर कुपोषण को दूर करने की दिशा में जागरूकता बढ़ाना रहा।

Feb 10, 2026 - 13:16
 0  30
💬 WhatsApp पर शेयर करें
*बोईदा आंगनबाड़ी केंद्र में वजन त्यौहार का हुआ शुभारंभ, सरपंच संजय राज रहे मौजूद*

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0