ग्राम पंचायत बोईदा में विकास का जश्न: एक वर्ष पूर्ण होने पर सरपंच संजय राज व पंचायत टीम ने मनाया उपलब्धियों का उत्सव
ग्राम पंचायत बोईदा के सफल कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गांव में उत्साह और उमंग के साथ मनाया। सरपंच संजय राज के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों ने केक काटकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया और बीते एक वर्ष में हुए विकास कार्यों को याद किया।सरपंच संजय राज ने कहा कि यह एक वर्ष ग्रामवासियों के विश्वास, सहयोग और सहभागिता का परिणाम है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने गांव के समग्र विकास को प्राथमिकता देते हुए सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, स्वच्छता अभियान को मजबूती, पेयजल व्यवस्था में सुधार तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।उन्होंने आगे कहा कि पंचायत का उद्देश्य केवल विकास कार्य कराना ही नहीं, बल्कि गांव को आत्मनिर्भर और स्वच्छ बनाना भी है। आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में और तेज गति से कार्य किए जाएंगे।पंचगणों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि पंचायत की यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है। ग्रामवासियों के सहयोग से ही विकास कार्यों को गति मिली है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने पंचायत की कार्यशैली पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर विकास की अपेक्षा जताई।इस अवसर पर पंच माधूरी पटेल, शैल बाई, दुर्गा, कमल बाई, सुधरिया बाई, सतरूपा, धनकुंवर, सनत पटेल, गुलाब, बद्रीनाथ, कलेश पटेल, माखन लाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर गांव के उज्ज्वल भविष्य का संकल्प लिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्सव जैसा माहौल रहा और ग्राम पंचायत बोईदा में विकास की इस उपलब्धि को यादगार रूप से मनाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


