प्रेस क्लब बाॅंकीमोंगरा के निशांत झा अध्यक्ष,साबीर अंसारी सचिव एवं विमल सिंह बने कोषाध्यक्ष

कोरबा - प्रेस क्लब बाॅंकीमोंगरा के 2025-2027 का चुनाव 21 दिसंबर 2025 रविवार की शाम शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में प्रेस क्लब बाॅंकीमोंगरा प्रांगण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के तहत क्लब के विभिन्न पदों के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया।चुनाव में संरक्षक पद पर मकसूद कुरैशी एवं संजय आजाद निर्विरोध चुने गए तो वहीं अध्यक्ष पद पर निशांत झा ने जीत हासिल की, सचिव पद पर साबिर अंसारी निर्विरोध चुने गए, उपाध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह निर्विरोध चुने गए, कोषाध्यक्ष पद पर विमल सिंह ने जीत हासिल की साथ ही सह-सचिव पद पर मनहरण साहू का निर्विरोध रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संरक्षक, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सह-सचिव पदों पर निर्विरोध चयन हुआ, और अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया। मतदान के बाद घोषित परिणामों में निशांत झा ने अध्यक्ष पद तथा विमल सिंह ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत दर्जकी। चुनाव परिणाम घोषित होते ही प्रेस क्लब के सदस्यों में हर्ष का माहौल रहा। सभी सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में प्रेस क्लब संगठन और अधिक सशक्त व सक्रिय भूमिका निभाएगा। 2025-2027 के पदाधिकारी गण • संरक्षक – संजय आजाद,मकसूद कुरैशी •अध्यक्ष – निशांत झा • सचिव – साबीर अंसारी • उपाध्यक्ष – महेंद्र सिंह • कोषाध्यक्ष – विमल सिंह • सह सचिव – मनहरण साहू

Dec 22, 2025 - 15:37
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
प्रेस क्लब बाॅंकीमोंगरा के निशांत झा अध्यक्ष,साबीर अंसारी सचिव एवं विमल सिंह बने कोषाध्यक्ष

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0