मुंगेली में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ 5 आरोपी गिरफ्तार, 2 लाख की सामग्री जब्त
मुंगेली। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। “नशा मुक्त भारत पखवाड़ा” और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान ऑपरेशन बाज के तहत सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ब्राउन शुगर की तस्करी व बिक्री में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर सहित लगभग 2 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। ग्राहक तलाशते पकड़े गए आरोपी पुलिस के अनुसार 17 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि बी.आर. साव स्कूल मैदान में तीन युवक ब्राउन शुगर बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान तीनों संदिग्धों के पास से 11 पैकेट में कुल 14.51 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 65 हजार रुपये बताई गई है। पूछताछ में सामने आए सप्लायर गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ में बताया कि वे झझपुरी खुर्द निवासी किशोर ध्रुव और अमित साहू के कहने पर ब्राउन शुगर खरीदकर लाए थे। दोनों ने फोन पे के माध्यम से लगभग 30 हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने नशे की खरीद-फरोख्त में संलिप्तता स्वीकार कर ली। मोबाइल और मोटरसाइकिल भी जब्त कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से — 5 मोबाइल फोन (लगभग ₹70,000) तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (लगभग ₹65,000) भी जब्त की। कुल जब्त सामग्री की कीमत करीब ₹2 लाख आंकी गई है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम अजय देवांगन (40 वर्ष), शिक्षक नगर, मुंगेली कृष्ण कमल डाहिरे (22 वर्ष), पड़ाव चौक, मुंगेली कोमल यादव (22 वर्ष), खर्रीपारा, मुंगेली किशोर ध्रुव (36 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव अमित साहू (38 वर्ष), झझपुरी खुर्द, थाना जरहागांव पुलिस की अपील वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस का कहना है कि जिले को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


