उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

बिलासपुर, 20 फरवरी 2026। प्रेस क्लब बिलासपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नई टीम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने की। समारोह में कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, नगर निगम सभापति विनोद सोनी तथा नेता प्रतिपक्ष भरत कश्यप विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। हाल ही में संपन्न चुनाव में अजीत मिश्रा प्रेस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर विजय क्रांति तिवारी, सचिव पद पर संदीप परिहार, कोषाध्यक्ष पद पर किशोर कुमार सिंह, सह सचिव पद पर हरिशंकर गंगवानी तथा कार्यकारी सदस्य के रूप में कैलाश यादव चुने गए हैं। मुख्य अतिथि अरुण साव ने नई टीम को बधाई देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और एकजुटता के साथ यह टीम बिलासपुर का नाम और ऊंचा करेगी। उन्होंने पत्रकारिता को चुनौतीपूर्ण क्षेत्र बताते हुए निष्पक्षता, प्रतिबद्धता और सतत परिश्रम की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही नए पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता भी बताई। उप मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि बिरकोना स्थित पत्रकार कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए 8 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है तथा प्रेस क्लब भवन के उन्नयन का कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने न्यायधानी की गरिमा के अनुरूप प्रेस क्लब को सशक्त बनाने में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षीय उद्बोधन में धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकतंत्र में प्रेस को चौथा स्तंभ माना जाता है और मीडिया न केवल शासन-प्रशासन पर नजर रखती है, बल्कि जनहित के मुद्दों को भी मजबूती से उठाती है। अन्य अतिथियों ने भी प्रेस क्लब की भूमिका और निष्पक्ष पत्रकारिता की सराहना की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने स्वागत भाषण दिया, जबकि उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी ने आभार व्यक्त किया। समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने प्रेस क्लब की नई टीम के प्रति विश्वास और उम्मीदों को नई दिशा प्रदान की।

Feb 20, 2026 - 21:03
 0  7
💬 WhatsApp पर शेयर करें
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिलाई शपथ, नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगा प्रेस क्लब बिलासपुर

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0