कोरबा पुलिस की सख्त कार्यवाही — नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा...विशेष वाहन जांच अभियान में 24 चालकों पर धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत कार्यवाही...जिले के प्रमुख मार्गों और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सघन जांच
कोरबा - पुलिस ने दिनांक 18 जनवरी 2026 को जिले के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया। नशे की स्थिति में वाहन चलाते पाए गए 24 चालकों के विरुद्ध धारा 185 एम.वी. एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। सभी वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर एवं मेडिकल परीक्षण कराया गया। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे नशे में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें। ऐसे अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


