कोरबा में यातायात पुलिस का अनोखा अभियान...गुलाब भेंट कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

कोरबा : सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आज टीपी नगर चौक स्थित यातायात थाना के समीप यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के बजाय प्रेरणा के माध्यम से आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा। इस दौरान नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को यातायात पुलिस ने गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने पर प्रोत्साहित किया गया, जिससे सड़क सुरक्षा को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। मौके पर मौजूद यातायात एएसआई मनोज राठौर ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का पालन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सीट बेल्ट और हेलमेट का उपयोग जीवन रक्षक साबित होता है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों के अनुसार सिख समुदाय के लोगों को धार्मिक कारणों से हेलमेट पहनने में छूट है, लेकिन अन्य सभी दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य है। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में वाहन चालक उपस्थित रहे और यातायात पुलिस की इस सकारात्मक पहल की सराहना की। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि सड़क सुरक्षा को लेकर समाज में व्यापक चेतना विकसित की जा सके।

Jan 17, 2026 - 13:06
Jan 17, 2026 - 14:50
 0  3
💬 WhatsApp पर शेयर करें
कोरबा में यातायात पुलिस का अनोखा अभियान...गुलाब भेंट कर दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0