बिलासपुर में जन्माष्टमी की धूम: बांसुरी, मुकुट और कान्हा के पोशाकों से सजा गोलबाजार, दही हांडी लूट की तैयारियां तेज

बिलासपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व को लेकर न्यायधानी बिलासपुर के बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। शहर के प्रसिद्ध गोलबाजार में भगवान कृष्ण की पूजा सामग्री और आकर्षक सजावटी वस्तुओं की दुकानें पूरी तरह सज चुकी हैं। श्रद्धालु कान्हा की मूर्तियां, झूले, पोशाक और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। वहीं, शहर की विभिन्न श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव एवं विकास समितियां दही-हांडी, तोरण-पताका की खरीदारी और भव्य आयोजनों की रूपरेखा तैयार करने में जुट गई हैं। पूजा सामग्री, झूले और पोशाकों की बढ़ी मांग गोलबाजार स्थित कारोबारी महावीर ठाकुर ने बताया कि घरों व मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए लड्डू गोपाल की मूर्तियां, नक्काशीदार पालना (झूला), बांसुरी, मुकुट और मोरपंख की मांग सबसे ज्यादा है। इसके अलावा मटकी फोड़ व फैंसी ड्रेस स्पर्धा के लिए 5 से 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए विशेष कृष्ण और राधा रानी की वेशभूषा की जमकर खरीदारी की जा रही है। दही-हांडी लूट स्पर्धाओं में दिखेगा रोमांच जन्माष्टमी के दूसरे दिन शहर के गली-मोहल्लों में पारंपरिक दही-हांडी (मटकी फोड़) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 'गोविंदा आला रे' के जयकारों के बीच पुरुष, महिला और बच्चों की कान्हा टोलियां अपना दमखम दिखाएंगी। आयोजक समितियों के अनुसार, इस वर्ष शहर में होने वाली मटकी फोड़ स्पर्धाओं में छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों की टोलियां भी विजेता बनने के लिए जोर आजमाइश करेंगी। साथ ही विभिन्न मंचों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम भी रहेगी।

Aug 21, 2026 - 13:38
 0  5
💬 WhatsApp पर शेयर करें
बिलासपुर में जन्माष्टमी की धूम: बांसुरी, मुकुट और कान्हा के पोशाकों से सजा गोलबाजार, दही हांडी लूट की तैयारियां तेज

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0