ग्राम पंचायत बोईदा में तीन आंगनबाड़ी भवनों का कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने किया भूमिपूजन
कोरबा - ग्राम पंचायत बोईदा में सरपंच संजय राज के अथक प्रयासों से तीन नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी भाटपारा, आवासपारा एवं सराईपाली में प्रत्येक भवन के लिए 11 लाख 69 हजार रुपये की लागत से निर्माण किया जाएगा। इन भवनों का विधिवत भूमिपूजन कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा किया गया।भूमिपूजन कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि कौशल श्रीवास, पंच लंबोदर कंवर, उमेद सिंह, माखन पटेल, माधूरी पटेल, शांति लाल पटेल, कलेश पटेल, अंजली पटेल, चम्पा बाई पटेल, गौरी बाई, श्रवण पटेल, नंदलाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि नए आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण से बच्चों को बेहतर सुविधा, पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा का वातावरण मिलेगा। उन्होंने ग्राम पंचायत के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के विकास कार्यों से क्षेत्र निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है।विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही जनप्रतिनिधियों का उद्देश्य है।सरपंच संजय राज ने ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि ग्राम पंचायत बोईदा में विकास कार्य निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए आगे भी प्रयास किए जाते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित ग्रामवासियों ने विकास कार्यों के लिए जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


