विभिन्न हिंदुओं संगठन और सर्व हिंदू समाज के लोगों ने सड़कों पर निकली समर्थन रैली

छत्तीसगढ़ में हाल ही में प्रस्तावित धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को लेकर राजनीतिक और सामाजिक माहौल गरमाता नजर आ रहा है इस कानून के समर्थन में आज विभिन्न हिंदू संगठनों और सर्व हिंदू समाज के लोगों ने सड़कों पर उतरकर समर्थन रैली निकाली बताया जा रहा है कि इस रैली का उद्देश्य छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करना था विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय और गृह मंत्री विजय शर्मा का जिन्होंने धर्मांतरण को नियंत्रित करने के लिए इस कानून को लाने की पहल की है रैली में शामिल लोगों का कहना है कि यह कानून समाज में पारदर्शिता और धार्मिक स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक है उनका मानना है कि इसे जबरन या प्रलोभन देकर किए जाने वाले धर्मांतरण पर रोक लगेगी हालांकि इस कानून को लेकर विरोध भी सामने आया है कुछ सामाजिक संगठनों और समूह का कहना है कि यह कानून व्यक्तिगत स्वतंत्रता और धार्मिक अधिकारों पर असर डाल सकता है ,रैली में शामिल लोगों का कहना है कि उनकी लंबी समय से चले आ रही है मांग थी ,और अब इसे लागू करने किस दिशा में कदम बढ़ाया गया फिलहाल छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम को लेकर समर्थन और विरोध दोनों जारी है अब देखना यह होगा कि सरकार इस पर आगे क्या कदम उठाती है और यह कानून किस रूप में लागू होता है

Apr 1, 2026 - 00:30
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0