तालापारा नूरानी मस्जिद में रोजा इफ्तार का आयोजन, रोजेदारों ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश
बिलासपुर। पवित्र रमजान माह के दौरान शहर के तालापारा स्थित नूरानी मस्जिद में रविवार को रजा कमेटी की ओर से रोजा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से रोजा इफ्तार किया। इफ्तार के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें खजूर, फल, शरबत सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के साथ रोजेदारों का रोजा खुलवाया गया। नमाज से पहले सभी ने मिलकर इफ्तार किया और देश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान माहौल पूरी तरह आध्यात्मिक और सौहार्दपूर्ण रहा। आयोजकों ने बताया कि रमजान का पवित्र महीना त्याग, संयम, इंसानियत और भाईचारे का संदेश देता है। इसी भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से हर वर्ष मस्जिद परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल होकर एकता और सद्भाव का संदेश देते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा आपसी भाईचारा बनाए रखने का संदेश दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


