तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह.. शिवघाट बैराज पर हाइट स्टॉपर से टकराई पिकअप 1 की मौत, 5 घायल

बिलासपुर शहर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र के शिवघाट बैराज पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाईट स्टॉपर से टकरा गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक CG12 AS 2306 में सवार युवक किसी शादी कार्यक्रम से लाईट डेकोरेशन का काम कर लौट रहे थे। देर रात होने के कारण सड़क पर अंधेरा थावहीं चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था। बैराज के ऊपर बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाईट स्टॉपर को चालक समय रहते देख नहीं पाया और वाहन सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक का सिर गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरमी निवासी प्रकाश रामकर के रूप में हुई है। वहीं पांच अन्य घायल युवकों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैराज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में बैरियर साफ नजर नहीं आता। हालांकि खंभों पर लाइट लगाई गई है, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया है, जिससे अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Apr 22, 2026 - 22:54
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह.. शिवघाट बैराज पर हाइट स्टॉपर से टकराई पिकअप 1 की मौत, 5 घायल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0