महिला आरक्षण बिल पर बिलासपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन,पुतला दहन कर जताया आक्रोश

बिलासपुर (रिपोर्ट राकेश मिश्रा) । नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) पारित नहीं होने के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) जिला बिलासपुर द्वारा जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया और महिलाओं के अधिकारों की अनदेखी पर नाराजगी जताई।प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीति में उचित भागीदारी दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिल के पारित नहीं होने से महिलाओं के सशक्तिकरण को नुकसान पहुंचेगा।कार्यकर्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में राजनीति और निर्णय लेने वाली संस्थाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को सम्मान और अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।इस दौरान महापौर पूजा विधानी और भाजयुमो शहर जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने भी प्रदर्शन को संबोधित किया और विपक्ष पर महिलाओं के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि महिलाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर राजनीति जारी रही, तो पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और महिला सशक्तिकरण के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की।

Apr 22, 2026 - 14:42
 0  34
💬 WhatsApp पर शेयर करें
महिला आरक्षण बिल पर बिलासपुर में भाजयुमो का प्रदर्शन,पुतला दहन कर जताया आक्रोश

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0