परशुराम शोभायात्रा का टीम त्रिलोक श्रीवास ने किया भव्य स्वागत, बिलासपुर में दिखा उत्साह
बिलासपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज एवं परशु सेना द्वारा निकाली गई विशाल शोभायात्रा का शहर में भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के मार्गदर्शन में टीम त्रिलोक श्रीवास, धर्म जागृति मंच एवं सेन समाज छत्तीसगढ़ द्वारा सिटी कोतवाली थाना के पास विशाल मंच बनाकर आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल धर्मप्रेमी जनों का आतिशबाजी, पुष्प वर्षा, लीची शरबत एवं कोल्ड्रिंक वितरण कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। आयोजकों के अनुसार हर वर्ष स्वागत किया जाता है, लेकिन इस बार आयोजन विशेष रूप से भव्य और ऐतिहासिक रहा, जिसमें लगभग 400-500 लोग सक्रिय रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। आयोजन की भव्यता और उत्साह को लेकर पूरे शहर में चर्चा रही। श्रद्धालुओं ने इसे सामाजिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


