संगठन सृजन अभियान कांग्रेस के लिए बनेगा मील का पत्थर रविंद्र सिंह
रिपोर्ट.... राकेश मिश्रा... बिलासपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बिलासपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत वार्ड स्तर पर बैठकों का दौर जारी है। इसी क्रम में विनोबा नगर वार्ड क्रमांक 27 में बैठक आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान बिलासपुर जिला शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रविंद्र सिंह ने कहा कि संगठन सृजन अभियान आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड से लेकर प्रदेश और देश स्तर तक कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का प्रयास सराहनीय है और आगामी चुनावों में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। बैठक में पूर्व महापौर रामशरण यादव, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त महामंत्री व पर्यवेक्षक पंकज सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम में शिवा मिश्रा, रविंद्र सिंह ठाकुर, शिवा मुदलियार, चंद्रहास शर्मा, प्रशांत पांडेय समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0


