धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम...तहसीलदार की समझाइश के बाद खुला जाम

रायगढ़ | घरघोड़ा तहसील के ग्राम नवापारा टेंडा स्थित उपार्जन समिति में अनवरी रिपोर्ट से अधिक धान की खरीदी नहीं किए जाने को लेकर किसानों में भारी नाराजगी देखने को मिली। अपनी मांगों को लेकर सैकड़ों किसानों ने मंडी परिसर के सामने मुख्य सड़क पर चक्का जाम कर दिया।अचानक हुए चक्का जाम के कारण छाल– घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इससे आमजन के साथ-साथ आवश्यक सेवाओं को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों का कहना था कि अनवरी रिपोर्ट के आधार पर तय मात्रा से अधिक धान होने के बावजूद उनकी फसल की खरीदी नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।किसानों ने मांग की कि वास्तविक उत्पादन के अनुसार धान की खरीदी की जाए और मनमाने नियमों के कारण उनकी उपज लौटाने की स्थिति न बने। चक्का जाम की सूचना मिलते ही घरघोड़ा तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता एवं नायब तहसीलदार सहोदर राम पैंकरा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने सड़क पर बैठे किसानों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं विस्तार से सुनीं और समिति प्रबंधन को खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और नियमों के दायरे में रहकर समाधान निकालने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। प्रशासन और किसानों के बीच करीब एक घंटे तक चली चर्चा के बाद आपसी सहमति बनी, जिसके पश्चात किसानों ने चक्का जाम समाप्त कर दिया। चक्का जाम खुलते ही छाल–घरघोड़ा मार्ग पर आवागमन पुनः बहाल हो गया और जाम में फंसे वाहन चालकों ने राहत की सांस ली।

Dec 29, 2025 - 18:18
 0  8
💬 WhatsApp पर शेयर करें
धान खरीदी की मांग पर किसानों का चक्का जाम...तहसीलदार की समझाइश के बाद खुला जाम

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0