नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी रफ्तार - एडवोकेट योगेश मुदलियार

बिलासपुर। एडवोकेट योगेश मुदलियार ने विधानसभा में प्रस्तुत छत्तीसगढ़ सरकार के बजट 2026–27 को राज्य के समग्र विकास को नई दिशा देने वाला बजट बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पेश किया गया यह तीसरा बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला है और इसमें हर क्षेत्र तथा हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। एडवोकेट योगेश मुदलियार ने कहा कि वर्ष 2026–27 का यह बजट विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दिशा में एक ठोस कदम है। राज्य के शहरों को आधुनिक और सुविधासंपन्न बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ तथा सड़क अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए ‘द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना’ जैसे प्रावधान किए गए हैं, जिससे शहरी विकास और कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार होगा। उन्होंने कहा कि बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार देगा और युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा व्यापारियों सहित सभी वर्गों के लिए नए अवसर पैदा करेगा। सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास सुनिश्चित करना है, जिससे हर नागरिक को लाभ मिल सके। एडवोकेट मुदलियार ने बजट को आत्मनिर्भरता, आर्थिक प्रगति और समृद्धि की ओर नई उड़ान बताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “संकल्प” थीम पर आधारित यह बजट केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि ₹1.72 लाख करोड़ के इस बजट में किसानों के लिए ब्याज मुक्त ऋण, बालिकाओं को 18 वर्ष की आयु पर ₹1.50 लाख की सहायता, लखपति दीदी योजना, नए उद्योगों की स्थापना, एयरपोर्ट विकास, डेयरी विकास, राज्य कैंसर संस्थान, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़े प्रावधान शामिल हैं। युवाओं के लिए CG ACE योजना, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी योजनाएं, उत्कृष्ट विद्यालयों और विश्वविद्यालयों के लिए बजट तथा एजुकेशन सिटी की स्थापना जैसे कदम भविष्य को सशक्त बनाने वाले हैं। वहीं उद्योग, पर्यटन, खेल, स्टार्टअप और एआई सहित कई मिशनों के लिए अलग-अलग प्रावधान किए गए हैं। अधोसंरचना विकास के लिए लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, नगर विकास और सड़क योजनाओं पर बड़ी राशि खर्च की जाएगी, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और ग्रामीण विकास को गति मिलेगी। जनजातीय क्षेत्रों के विकास, आंगनबाड़ी भवनों, महतारी सदन, मेडिकल कॉलेज, मितानिन कल्याण निधि तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। एडवोकेट योगेश मुदलियार ने विश्वास जताया कि यह बजट छत्तीसगढ़ को विकास की नई दिशा देगा और किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा गरीब वर्ग के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट “सबका साथ, सबका विकास” की भावना को आगे बढ़ाने वाला है

Feb 24, 2026 - 21:53
 0  1
💬 WhatsApp पर शेयर करें
नए बजट से शहर से गांव तक विकास को मिलेगी रफ्तार - एडवोकेट योगेश मुदलियार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0